अल्मोड़ा-कोच यशपाल भट्ट के द्वारा छात्रा प्राची आर्या राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर विकास खण्ड लमगड़ा जिले अल्मोड़ा में 100 छात्राओं को कराटे व मार्शल आर्ट,पंच,किक, बाल्क,आत्मरक्षा के गुण सिखाये जा रहे हैं।उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया है कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्राओं को दो माह का कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर विकास खण्ड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा की 100 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है।कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या द्वारा छात्राओं को पंच,किक,बाल्क व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी द्वारा बताया गया कि आज के समय में बालिकाओं को अपनी खुद की आत्मरक्षा आनी चाहिए।जिससे अपने आप को बचा पाए।इसलिए कराटे,मार्शल आर्ट व फाइट में बालिकाओं को कक्षा 9,10,11 व 12 की छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग कराया जा रहा है।इस उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर विकास खण्ड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी,दयानन्द,हिमांशु मिश्र, राजेन्द्र सिंह नगरकोटी,प्रदीप सिंह बिष्ट, सत्येश्वर प्रसाद,तारा सिंह बिष्ट,राजेश चन्द व आचार्या श्रीमती जानकी जोशी,पूनम तिवारी,सीमा,शशि कान्ति,गीतांजलि,रुचि जोशी,रश्मि मिश्र,सुश्री आशा राणा,कराटे व मार्शल आर्ट कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *