अल्मोड़ा-भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है,कार्यकर्ताओ ने चन्दन बहुगुणा का यहां गाधी पार्क के समक्ष भव्य स्वागत कार्यक्रम मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर आयोजित किया।इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा ने इस जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री कैलाशशर्मा जी,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शशांक रावत, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,भाजयुमो अल्मोड़ा प्रभारी महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष भाजपा मोनू साह और जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजन जोशी का धन्यवाद वयक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो उन पर विश्वास जताया गया है उसका वे निष्ठापूर्वक व ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगे व संगठन कार्य को गति देंगे।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरु रानी, बीना नयाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,महिला मोर्चा अध्यक्ष,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नगर महामंत्री भाजपा अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी,कृष्णा सिंह,मनोज पांडे,दर्शन रावत,चंदन रावत,दिनेश,दिशांत पवार, अशोक, धीरज बोरा, जगत भट्ट, नमन गुरु रानी,प्रकाश सिंह बिष्ट,कनक पंत,भारतेंदु पंत, हेमंत बिष्ट,पंकज,दीपक तिवारी, रविंद्र सिंह रावत आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
