अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि जिला कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कल 20 दिसम्बर को दोपहर 12:30 बजे से जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में आहूत की जाएगी।जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने मा० पूर्व विधायकों,वर्तमान विधायकों,पूर्व सांसदों,पीसीसी सदस्यों सहित कांंग्रेस के सभी फ्रन्टलों के अध्यक्षों से भी उक्त बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।उन्होंने कहा कि उक्त आवश्यक बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने जिला कांंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित जनपद अल्मोड़ा के सभी ग्यारह कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्षों से अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।