अल्मोड़ा-भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी ने विगत देर सायं जिले के सभी सांगठनिक 12 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।इसी क्रम में अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी चंदन बहुगुणा को सौंपी गई है।चंदन पूर्व में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के छात्र संघ उप सचिव रह चुके हैं।इसके अलावा वह हिंदू सेवा समिति के संयुक्त सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं।चंदन बहुगुणा के नगर अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।शुभकामनाएं व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत,जिला अध्यक्ष भाजयुमो राजेंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष भाजपा अमित शाह,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा,पवन साह,भुवन वर्मा,जिला मंत्री देवाशीष नेगी,पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा,जिला मंत्री भाजयुमो प्रकाश बिष्ट,नमन गुरु रानी, रविंद्र सिंह रावत,कनक पंत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *