अल्मोड़ा-रविवार को युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू ने नंदा देवी वार्ड में धारानौला अल्मोड़ा से विश्वनाथ पैदल मार्ग में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी।इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि पानी की पाइप लाइन की समस्या यहां वर्षों से कायम है।लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कितनी बार इसके समाधान के लिए गुहार भी लगाई पर इस कार्य को किसी ने भी प्राथमिकता नहीं दी।उपस्थित लोगों ने कहा कि यहाँ के लोगों ने युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा में अपना विश्वास रखा है और इस समस्या से मंच को अवगत कराया है।मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकले इसके लिए वे पूरी तरह प्रयासरत रहेंगे।विदित हो कि मनोज बिष्ट भय्यू सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहते हैं और पूर्व में अल्मोड़ा नगर पालिका का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *