बागेश्वर-पटवारी भर्ती में हुए घोटाले के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर दिनांक 9 फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क में भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर उत्तराखंड सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज की युवा कांग्रेस बागेश्वर व नगर कांग्रेस बागेश्वर ने कड़े शब्दों में निन्दा की।बेरोजगार नौजवानों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने स्वराज भवन नुमाईशखेत बागेश्वर से भाजपा सरकार की अंतिम यात्रा निकाली व जिसका अंतिम संस्कार सरयू गोमती घाट में किया गया।इस अवसर पर कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि पूरे प्रदेश में जहां लगातार बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहा है वहीं उस आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन से कह कर बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।जबकि लाठीचार्ज उन लोगो पर किया जाना था जो लोग इन सभी भर्तियों को लीक करने में शामिल थे।उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार युवाओं से माफी नही मांगती है तो जरूरत पड़ने पर बागेश्वर सरयू घाट से लेकर देहरादून तक भी उत्तराखंड सरकार की अंतिम यात्रा निकाली जा सकती है।इस अवसर पर सुनील पांडे अध्यक्ष नगर कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि जहां पूरे प्रदेश में बेरोजगार युवा सड़को पर है और उसी राज्य का युवा मुख्यमंत्री उन सबके आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज करवाता है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्हें कहा कि यदि जरूरत पड़ेगी तो हम सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि उत्तराखंड का युवा जब सीबीआई की मांग को लेकर देहरादून में लोकतांत्रिक तरीके से धरने में बैठा था ऐसे वक्त में प्रदेश सरकार द्वारा उनकी बात न सुनते हुए उनके आंदोलन को कुचलना दुर्भाग्यपूर्ण है।उत्तराखंड युवा कांग्रेस राज्य कार्यकारी सदस्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तानाशाही पर उतर आई है।युवाओं की बात सुनने वाला कोई नही है।जब युवा सत्याग्रह के तौर पर अपनी बात रख रहा था तो उन पर लाठीचार्ज करवाना सरकार की मानसिकता को उजागर करता है कि इनकी मिलीभगत से ही सब हो पा रहा है। युवा अगर गांधी को मानता है तो भगत सिंह को भी मानता है।कार्यक्रम का नेतृत्व सुनील पाण्डे नगर अध्यक्ष कांग्रेस व गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने किया।संचालन कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा किया गया।उत्तराखंड सरकार की अंतिम यात्रा में कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,सुनील पांडे अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी बागेश्वर,उमेश उपाध्याय राज्य कार्यकारी सदस्य उत्तराखंड युवा कांग्रेस,गोकुल सिंह परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,भीम कुमार जिला उपाध्यक्ष,सुनील कुमार विधानसभा अध्यक्ष,हरीश ऐठानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,राजेंद्र टंगरिया पूर्व राज्य मंत्री,कमल कोहली,प्रियांशु पाण्डे,विनोद थापा,चंदन कोरंगा,आशीष कोहली,सुनील कुमार,पंकज धपोला,कमलेश कुमार छात्र संघ सचिव,पंकज कुमार विश्वविधालय प्रतिनिधि,संस्कार भारती,नितिन,आदि मौजूद रहे।
