कंडारकुवा-आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कंनडारकुवा की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा किसान विरोधी किए जा रहे कार्यों एवं सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया तथा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मंत्रणा की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह फर्त्याल,न्याय पंचायत अध्यक्ष गोपाल कनवाल,नारायण सिंह,सुंदर राम, महेन्द्र कनवाल,नैन सिंह,ग्राम प्रधान बबलू जलाल,महिंद्र कंडवाल,मुन्ना बिष्ट, प्रताप सिंह फर्त्याल,प्रताप सिंह फर्त्याल,कुंवर सिंह,जीवन सिंह,उमेश सिंह,चंदन सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
