अल्मोड़ा-आज मल्ला खोल्टा में बालम सिंह बिष्ट के मकान में एक सांप आ घुसा जिससे घर वाले घबरा गये।इसकी सूचना उन्होंने नगरपालिका अल्मोड़ा में दी।वहां मौके पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू) भी मौजूद थे।उन्होंने इसकी सूचना तत्काल से वन विभाग को दी।मौके पर वन दरोगा भुवन लाल टम्टा भी पहुंचे और सामूहिक प्रयास के साथ सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।सांप को पकड़ने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह (मोनू),सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,अमीन बसंत बल्लभ पांडे,रूप सिंह,कमल कपिल आदि लोग उपस्थित रहे।क्षेत्रवासियों द्वारा अविलंब पहुंचने के लिए सभासद की प्रसंसा की गयी।विदित हो कि सभासद अमित साह मोनू अपने मिलनसार स्वभाव एवं लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं।उनके द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों में तथा आवश्यकता पड़ने पर लगातार लोगों की मदद की जाती आ रही है।रात हो या दिन सूचना मिलने पर वे अविलंब सभी जगह पहुंच जाते हैं।अपने इसी स्वभाव के कारण वे जनता में काफी लोकप्रिय भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *