अल्मोड़ा-बेतहाशा बढ़ रही महंगाई तथा पेट्रोल-डीजलों की कीमतों के विरोध में अल्मोड़ा महिला कांंग्रेस ने आज महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महिला कांंग्रेस आज दोपहर चौघानपाटा में एकत्रित हुई तथा केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है तबसे महंगाई अपने चरम पर है।गरीब वर्ग एवं मध्यमवर्गीय इस बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त है।लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है जिस कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता सहित महिलाएं परेशान है।उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।इस तानाशाह सरकार को जनता की परेशानियों से कुछ भी लेना देना नहीं है।उन्होंने कहा कि रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्यान्न से लेकर दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएँ लगातार महंगी होती जा रही हैं जिससे आम जनता की कमर टूट रही है।और इस महंगाई का जवाब जनता आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को पटखनी देकर करेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,गीता मेहरा,राधा बिष्ट, लीला जोशी,प्रीति बिष्ट, दीपा साह,तारा तिवारी,पूनम आर्या,पारू उप्रेती,दीपा त्रिपाठी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,राबिन भण्डारी,तारू जोशी,संगम पाण्डेय,शरद साह,कृष्णा लटवाल आदि उपस्थित रहे।