अल्मोड़ा-आज युवा कांग्रेस के अल्मोड़ा जिले के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह की उपस्थिति में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बैठक आयोजित हुई।जिसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार,विधानसभा अध्यक्ष अल्मोड़ा विपुल कार्की,विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर भुवन दोसाद,प्रदेश महासचिव मोहन सिंह देवली धीरेंद्र गैलाकोटी,दीपक कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा निर्मल रावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर ललित सतवाल,विक्रम सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार,विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर रंजीत मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की के द्वारा हुआ।कार्यक्रम में यूथ जोड़ो जोड़ो के विभिन्न बिंदुओं एवं उसकी सफलता के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि किस तरह आज भारत का युवा शिक्षित वर्ग एवं व्यवसाई वर्ग भाजपा सरकार की कुरीतियों के कारण शोषण का शिकार हो रहा है।इसलिए युवा कांग्रेस के द्वारा यूथ जोड़ो जोड़ो कार्यक्रम करवाया जा रहा है।प्रभारी ने बताया कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के माध्यम से हम हर बूथ में 55 यूथ के कार्यकर्ता जोड़ेंगे एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने दायित्व निर्वहन करेंगे।कार्यक्रम में मनीष,तन्मय,दक्ष,शुभम,राहुल,पंकज एवं दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
