जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विकास खंड लमगड़ा के धुरासंगरौली गांव में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंची।जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल शामिल रहे।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने कहा कि देश में भाजपा सरकार है।पूर्व में कांग्रेस की सरकार को भी आप सभी ने देखा।दोनों सरकारों का आकलन सभी ने करना चाहिए।कांग्रेस ने हमेशा जमीन से जुड़ी हुई योजनाओं और गांव में विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।आज सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।गरीब और अमीर की खाई बहुत अधिक बढ़ गई है।ग्रामीणो ने महंगाई के कारण हो रही परेशानी बताई। लगातार बेरोजगारी होने पर भी अपना विरोध दर्ज किया।सरकारी संस्थानों को बेचने पर भी युवाओं ने अपनी बात रखी। सभी में भाजपा सरकार के खिलाफ गहरा गुस्सा देखने को मिला।श्री कुंजवाल ने कहा कि मोदी जी ने झूठ बोल कर के हर बार सत्ता हासिल करने का काम किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 में जब वह लोकसभा का प्रचार कर रहे थे उस समय उन्होंने युवाओं को रोजगार देने की दृष्टि से कहा था प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरियां रोजगार के रूप में दूंगा।अब उनको दस वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं क्या दो करोड़ युवाओं ने रोजगार पाया।इस देश के अंदर यह प्रश्न आज युवाओं के जेहन में है।वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि महंगाई को रोकने में कांग्रेस हमेशा असफल रही है।प्रतिवर्ष महंगाई बढ़ती जाती है।मोदी जी ने कहा मुझे मौका मिलेगा तो मैं महंगाई को 2014 से ऊपर नहीं बड़ने दूंगा।उन्होंने यह भी कहा कि आज महंगाई आसमान में है जिस गैस के सिलेंडर को कांग्रेस ₹400 में छोड़ गई थी वही आज ग्यारह सौ से ऊपर चले गया है।दूसरी तरफ डीजल और पेट्रोल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।कोई भी खाद्य सामग्री सस्ती नहीं है।दाल कोई भी ₹120 प्रति किलो से नीचे नहीं बिक रही है।तेल का भी वही हाल है।आटा ₹40 किलो चले गया है।सारी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।इसलिए मैं मोदी जी को झूठ बोलने वाले की उपाधि दे रहा हूं।बैठक में पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष चायखान पानसिंह वोरा,न्याय पंचायत अध्यक्ष जलना पूरन पांडे,मल्ला सालम प्रभारी रमेश सिंह बिष्ट, प्रधान प्रतिनिधि धूरासंगरौली दयाल पांडे, पूरन पांडे,आनंद सिंह,महेश पाण्डे,पुष्कर सिंह,ललित पांडे,राधा बल्लभ पांडे,चन्दन सिंह,नवीन कुमार,प्रेम सिंह बगड़वाल, भुवन बिष्ट,प्रेम राम,तारा दतपांडे, चंद्रबलम पांडे,भान देव,गोपाल राम,जगत राम,भुवन राम,किशन राम,गोपाल राम, आनंदी देवी,तारा देवी,हेमा देवी,कमला देवी,नन्दी देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
