अल्मोड़ा-एस एस पी के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस का औचक चेकिंग अभियान जारी है।जनवरी में अब तक औचक चैकिंग की चपेट में आए 2059 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गयी।यातायात नियमों का उल्लघंन करने/सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने/अराजकता फैलाने व धूम्रपान करने वालो पर भी चालानी कार्यवाही करते हुए 15 वाहन सीज किये गये।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रभावी पुलिसिंग,सुदृढ़ शांति/कानून व सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु समस्त जनपद के समस्त सीओ व थाना प्रभारियों/निरीक्षक यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने वालों,अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।
जनपद पुलिस द्वारा औचक चैकिंग अभियान के दौरान जनवरी 2023 में अब तक मोटर वाहन अधिनियम,उत्तराखंड पुलिस अधिनियम व कोटपा एक्ट के तहत 2059 लोगों पर कार्यवाही की गई है।
यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 1727 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही व 15 वाहन सीज किये गये।सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर कोटपा एक्ट में 48 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने व शराब पीने/पिलाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट में 284 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।इस कार्यवाही के दौरान 11,18,700 रु0 का जुर्माना वसूला गया।
