अल्मोड़ा-आज दिनांक 25 जनवरी 2023 को प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग,जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।इस अवसर पर विमल प्रसाद,सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *