अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पति है।नशा मुक्त अभियान के तहत समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 21.01.2023 को विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा व श्रीमती ओशीन जोशी सीओ आँपरेशन के नेतृत्व में एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की ओर जा रहे अभियुक्त जीवन सिंह के कब्जे से 1.303 किग्रा व अभियुक्त प्रकाश सिंह बिष्ट के कब्जे से 1.204 किग्रा अवैध चरस कुल 2.507 किग्रा चरस व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद कर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कोतवाली अल्मोड़ा में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।मामले में प्रभारी एस०ओ०जी० सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी अपने आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके तराई की तरफ ले जाकर थोड़ा-थोड़ा बेचकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीवन सिंह उम्र 47 वर्ष पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम व पो० परवड़ा तहसील धारी, जिला नैनीताल एवं प्रकाश सिंह बिष्ट उम्र 25 वर्ष पुत्र किशन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम व पो० परवड़ा तहसील धारी जिला नैनीताल के रूप में हुई है।
बरामदगी में मात्रा 2.507 किग्रा चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 2,50,700 रुपये (दो लाख पचास हजार सात सौ रुपए) है।पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बेस कृष्ण कुमार,प्रभारी एसओजी सुनील धानिक,प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती,कानि० राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ, कानि० पवन थ्वाल एसओजी/एएनटीएफ कानि० हरदीप सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।
