पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस द्वारा सिल्थाम तिराहे में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में उपस्थित युवाओं द्वारा पुतला दहन करते हुए कहा गया कि भाजपा राज में अब पहलवान और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं हैं।राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट सहित दर्जनों पहलवान देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर अपने हक की लड़ाई के लिए धरना दे रहे हैं,लेकिन अभी तक देश के प्रधानमंत्री या किसी भी मंत्री ने उनकी बात सुनने तक की कोशिश नही की। यह भाजपा का महिला और खिलाड़ी विरोधी चेहरा दिखाती है।पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है उसकी कई लड़कियाँ शिकार हुई है और सरकार है की उनकी सुनने का नाम नहीं ले रही।प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक बोरा ने कहा कि अगर ओलंपिक या विश्व में कभी कोई खिलाड़ी पदक जीतकर आता है तो मोदी जी और उनका मंत्री मंडल उनके साथ तस्वीर खींचने में लग जाते है पर अब जब वही बिटियाऐं अपनी लड़ाई और अपना हक मांग रही है तो मोदी सरकार ने अपने कान में रुई डाली हुई है।क्या इसी महिला सशक्तिकरण की बात करती है यह सरकार।यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द दोषी के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो यूथ कांग्रेस महिलाओं और खिलाड़ियों के सम्मान में पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होगी।पुतला सहन में आनंद धामी,प्रकाश देवली,कमल भंडारी ,चंचल बोरा, ऋषभ कल्पसी,कमलेश कश्नयाल,पप्पू लूंठी,दानू कन्याल,आर के स्ट्रिंग,ललित सानू,प्रिंस,रोहित कुमार,शंकर लाल,जीवन कोहली,संजय कुमार, निखिल ऐरी ,हिमांशु सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *