अल्मोड़ा-नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून जूडो में (अंडर-17) प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान,(अंडर-21) प्राची आर्या,रेनू व अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान, (अंडर-14) कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग (अंडर -21)- अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग (अंडर – 14) – कनिका सिजवाली व प्राची रावत ने तृतीय स्थान।(अंडर -17) – प्रियंका जोशी ने द्वितीय स्थान,(अंडर -21)- प्राची आर्या व रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में प्रमाण-पत्र,मेडल व कैश देकर सम्मानित किया और प्रखर सिजवाली, मोबिन,गौरव जीना,कुनाल रावत, गरिमा पाण्डे,नवमी मेर,रेखा बोरा, गीता बोरा ने अच्छा प्रदर्शन करने में प्रणाम-पत्र देकर सम्मानित किया।इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार,संदीप कुमार, टी० एस० गड़िया,कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट,हरीश सिंह चौहान, राजेन्द्र जोशी,अशोक कुमार मनकोटी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को रवाना होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *