पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स सेल के प्रभारी करन सिंह ने कहा कि भर्ती घोटाले में दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।करन सिंह ने कहा कि यूके एस एस एस सी की भर्तियों में घोटाले के बाद अब पटवारी परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड के सभी बड़े जिम्मेदार चुप्पी साधे हुवे हैं।ऐसे में अगर भर्तियों के घोटाले होते रहे तो उत्तराखण्ड का बेरोजगार युवा प्रदेश का भविष्य कहा जायेगा?उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का भविष्य संकट में है।भाजपा सरकार जो नारा दिया करती थी हर घर रोजगार,युवा नहीं रहेगा बेरोजगार।लेकिन इनके शासन काल मे इतने परीक्षा घोटाले हो रहे और सरकार चुप्पी साधी बैठी है।अगर जल्द से जल्द सरकार ने दोषियों पर कार्यवाही नही की तो उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार की होगी।
