अल्मोड़ा-ब्राह्मण उत्थान महासभा की बैठक होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने की।सर्व सहमति से अल्मोड़ा के प्रसिद्ध समाजसेवी पंडित वैभव जोशी को ब्राह्मण महासभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।साथ ही 19 दिसंबर रामनगर मे होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में समस्त इकाईयों को निमंत्रण दिया गया।प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भगवान परशुराम का कैलेंडर एवं ब्राह्मण महासभा की वेबसाइट लांच की जाएगी और निर्धन गरीब कन्याओं के विवाह एवं सर्दी में गरीब असहाय लोगों को निशुल्क वस्त्र वितरित करने के लिए आह्वान किया गया।शीघ्र अति शीघ्र अल्मोड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु वैभव जोशी नगर अध्यक्ष को आदेश दिया गया है।नव वर्ष जनवरी माह में भव्य ब्राह्मण उत्थान महासभा का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा।बैठक में प्रदेश सचिव सुनील दत्त बमीठा, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राकेश जोशी,अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष वैभव जोशी,अल्मोड़ा के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित डॉक्टर जे सी दुर्गापाल,दीप जोशी,मनोज सनवाल,दयाकृष्ण कांडपाल,भुवन जोशी,आशीष जोशी,हरीश चंद्र पंत,कमलेश चंद्र जोशी,दीप चंद्र लोहनी,हिमांशु जोशी,दीप चंद्र जोशी,संजय पांडे,दीपू काण्डपाल सहितअन्य लोग उपस्थित रहे।