महाराष्ट्र-नागपुर महाराष्ट्र में चल रही तीन दिवसीय आठवी सीनियर नेशनल ड्यूबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग कर रही है।इस मौके पर ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सेक्रेटरी डॉ. अरविन्द पांडे ने उत्तराखंड की टीम को शुभकामनायें दी।सैन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शाह व सैन्ट पॉल्स स्कूल प्रबंधक नरेंद्र शाह व जरीना रौलस्टम नें भी टीम को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।इनके अलावा इस चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के सौरभ रावत भी है,जो इस चैंपियनशिप में ऑफिसियल रेफरी की भूमिका निभा रहे है।टीम मैनेजर की भूमिका में उमेश तिवारी व शांति ध्यानी एवं टीम कोच के रूप में निर्मल सिंह तड़ागी वहां मौजूद रहे।
