अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी को यूथ कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।इस जिम्मेदारी के लिए श्री गैलाकोटी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवासन,प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस प्रभारी प्रदीप सूर्या,सह प्रभारी अभय चौहान का आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर श्री गैलाकोटी ने कहा कि उन्होंने सदैव कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है जो उनके द्वारा बदस्तूर जारी रहेगा और आने वाले नगरपालिका चुनाव,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए वे पिथौरागढ़ में कार्यकताओं के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे।धीरेन्द्र गैलाकोटी के यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ प्रभारी बनने पर अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू,पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस निर्मल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी,पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पांडे,ललित सतवाल,हर्ष कनवाल,देव सिंह कनवाल,विजय कनवाल,नवीन कनवाल,योगेंद्र नयाल,लोकेश कालाकोटी,जीवन जोशी,जीवन रौतेला,देवराम,संजय बिष्ट,वैभव तिवारी,संजय जोशी,शुभम भट्ट,हिमांशु तिवारी,गोपाल तिवारी, देव सिंह भोजक,महेंद्र सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट,संजय वाणी,सूरज वाणी,गौरव कांडपाल,अक्कू वर्मा,आशु शाह,दिनेश नेगी,विनोद बिष्ट सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *