नैनीताल-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत प्रतिशत तामील कर न्यायालय में उपस्थित न होने वाले वारन्टियों के धरपकड़ करने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर हरवंश सिंह क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र धोनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जाफर उम्र-39 वर्ष पुत्र तुल्लन शाह निवासी वार्ड न0-4 राजपुरा टनकपुर रोड गौलागेट थाना हल्द्वानी सम्बन्धित FIR N—140/2021 U/S 60 EX Act को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस टीम में उ०नि०मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम,का० चन्दर सामन्त,का० सुरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *