पिथौरागढ़-आज यूथ कांंग्रेस महासचिव प्रकाश देवली एवं विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट के संयुक्त नेतृत्व में जिला यूथ कांंग्रेस के डेढ़ दर्जन से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यूथ कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के जन्मदिन पर रक्तदान कर उनका जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया तथा कोविड महामारी के इस दौर में चल रही खून की कमी को भी पूरा करने का प्रयास किया।ज्ञात हो कि पिथौरागढ़ यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर स्वयं भी सामाजिक कार्यों एवं गरीब वर्ग की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह एवं जिला महासचिव आनन्द धामी ने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी जरूरतमंद को खून की आवश्यकता होगी तो यूथ कांंग्रेस रक्तदान करने के लिए तत्पर रहेगी।यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रण लिया कि यूथ कांंग्रेस हमेशा हर वर्ग एवं असहायों की सहायता के लिए तैयार रहेगी।इस अवसर पर नवीन ऐरी,शिवम पन्त,जितेन्द्र भण्डारी, रोहित कोहली,कपिल जोशी,रवि कन्याल, गौरव चंद,ललित कुमार,देवेन्द्र लोहिया,राहुल कोहली,सुमित मेहरा,अमित जोशी,अभिषेक कोहली,नीरज जोशी,प्रदीप महर आदि उपस्थित रहे।
