बागेश्वर-आज नगर व्यापार संघ बागेश्वर की आम बैठक बाबा बागनाथ मन्दिर के प्रांगण में आहूत की गयी।जिसमे तहबाजारी,यूजर चार्ज, उत्तरायणी मेले में बाहरी व्यापारी को दी जाने वाली अस्थाई सदस्यता व मंडलसेरा पीपल चौक सड़क के किनारे बनी दुकानों में लगे नगर पालिका द्वारा नोटिस पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।तहबाजारी को वापस लेने की मांग को लेकर कल व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी बागेश्वर को ज्ञापन व वार्ता कर आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेगा।यूजर चार्ज पर व्यापार संघ का पूर्ण निर्णय लागू रहेगा।जब तक नगर में व्यापारियों से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित नही किया जाता है तब तक कोई भी व्यापारी यूजर चार्ज नहीं देगा।उत्तरायणी मेले में बाहरी व्यापारियों को 14 से 24 तक 10 दिन की नगर व्यापार संघ बागेश्वर अस्थाई सदस्यता देगा।25 के बाद सभी बाहरी व्यापारी अपने अपने क्षेत्र को वापस प्रस्थान करेंगे।उत्तरायणी मेले में झूला पुल पूर्व की तरह एक साइड से खोला जाए।पूर्व नगर उपाध्यक्ष गौरव कठायत से मारपीट के आरोपियों को अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार नही किया गया है।जिसके लिए व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कोतवाली का घेराव करेंगा।कार्यकम में कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ बागेश्वर,पुष्कर किरमोलिया सचिव, नवीन लाल साह जिला कोषाध्यक्ष,उमेश साह जिला संरक्षण,विपिन साह,पंकज पाण्डे,हरीश सोनी,बबलू जोशी,गोविंद लाल साह,आशीष लाल साह,तारा दत्त तिवारी,सुनील कुमार,अमित रस्तोगी,सुंदर सिंह,रविंद साह,भगत रावल,देवेंद्र अधिकारी,भरत रावल,दीपक जोशी,हरीश रावल,रमेश दानू,रमेश चौबे,संजू रावल,महिपाल भरड़ा,चंदन कोरंगा,भगवती प्रसाद,गजेंद्र सिंह,मनोज अधिकारी,विजय कुमार वर्मा,बसंत जोशी,संतोष जोशी,खड़क सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *