अल्मोड़ा-विकास खंड लमगड़ा के अन्तर्गत विभिन्न खेलों में अव्वल रहे खिलाड़ियों को जीआईसी बसंतपुर में सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में जीआईसी बसंतपुर,जीआईसी देवीथल,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झालडुंगरा सहित न्याय पंचायत बडियार रैत क्षेत्र के बच्चे शामिल हुए। प्रधानाचार्य गणेश पंत ने बताया कि खेल महाकुंभ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया है।उन्होंने बताया कि जो बच्चे सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *