अल्मोड़ा-स्व०श्री शेरदा अनपढ़ क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ।जिसमें पहला मुकाबला बाबा 11VS जय गोलू माल गांव के बीच खेला गया।जिसमें नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह,पान सिंह,राजेंद्र सिंह अधिकारी,कैप्टन श्याम सिंह बिष्ट, वैभव पांडे,हरीश बिष्ट भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्थानीय जनता से अपेक्षा की गयी कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए सभी खेल प्रेमियों की उक्त स्थान में उपस्थिति प्रार्थनीय है। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के राहुल अधिकारी,दिनेश बिष्ट,मोहित बिष्ट,पंकज लटवाल आदि उपस्थित रहे।
