बागेश्वर-नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा अधिशासी अभियंता नगर पालिका बागेश्वर को बागेश्वर नगर के व्यापारियों पर लगाए गई तहबाजारी में 100% वृद्धि के विरोध में ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर कवि जोशी अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तहबाजारी में मूल्यों में 100% वृद्धि कही से कही तक न्यायसंगत नहीं है।वैसे ही कोरोना की मार से व्यापारी जैसे तैसे उभरने की कोशिश कर रहा है।ऐसे में नगर पालिका द्वारा 100% तहबाजारी में वृद्धि व्यापारियों के गले में फांसी का फंदा बन गई है।उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ न्याय करते हुए नगरपालिका को अपना ये फैसला वापस लेना चाहिए अन्यथा व्यापार संघ बागेश्वर न्यायालय की शरण में जाने के लिए वाध्य होगा।बलवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष व्यापार संघ ने कहा कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो जल्द ही व्यापार संघ नगर पालिका के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा।किसी भी हालत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा।ज्ञापन देने वालों में कवि जोशी नगर अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर,बलवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष,अनिल कार्की जिला महामंत्री,हेम जोशी उपाध्यक्ष,श्रीमती इंदु चौधरी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव,जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *