नैनीताल-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के आह्वान पर अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में धरना प्रदर्शन जारी है।विभाग द्वारा दो मांगों पर निर्णय लिया गया है एक महत्त्वपूर्ण मांग पर निर्णय नहीं लिया गया है।कुमाऊं मण्डल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में विभाग द्वारा पहले विकल्प का लाभ नहीं दिया गया है।जबकि पद भी रिक्त था।संगठन द्वारा कहा गया है कि प्रकरण को निदेशालय को अवगत करा दिया गया है और निदेशालय स्तर से ही जांच होनी है।जब तक जांच हेतु कार्यवाही नहीं होगी तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।सदस्यों,संगठन का पक्ष भी अधिकारियों को सुनना ही होगा। भविष्य में अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में काउंसलिंग हो इस हेतु भी विभाग ने कार्यवाही करनी चाहिए।आज धरना स्थल पर जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर वीरेन्द्र पांडे,सचिव हरजीत व सांस्कृतिक मंत्री विनोद कुमार बैठे। समर्थन में गोपाल सिंह बिष्ट,प्रमोद कुमार,कला भट्ट,ज्योत्सना पपोला आदि उपस्थित रहे।
