नैनीताल-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा नैनीताल के कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। अनिवार्य व अनुरोध के स्थानांतरण में विसंगति दूर करने,अधिसंख्य पदों पर कार्यरत सदस्यों को मूल पद पर समायोजित करने,दिव्यांग कार्मिकों का चिकित्सा परिषद देहरादून से मूल्यांकन करने को धरना दिया जा रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंत,सचिव पिथौरागढ़ नवीन पाठक,अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर वीरेन्द्र पांडेय,अल्मोड़ा अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला सचिव मुकेश जोशी,पिथौरागढ़ सदस्य अनिल चंद,संतोष कुमार पुनेठा,गोपाल बिष्ट,अर्पित गुणवंत,पवन कन्नौजिया,सचिव फैडरेशन सौरभ चंद उपस्थित थे।जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि विभाग द्वारा हठधर्मिता का त्याग नहीं किया तो संगठन आंदोलन को तेज करेगा और सारे जनपदों में भी आंदोलन किया जाएगा।शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड को भी पूर्व में अवगत कराया गया है।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव ने कहा कि उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल से सभी मांगों को प्राकृतिक न्याय के आधार पर निस्तारण करने की मांग की है।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष व संचालन सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने किया।कल जनपद अल्मोड़ा द्वारा धरना दिया जायेगा। जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव मुकेश जोशी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे कल दिनांक 28 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *