अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल द्वारा हिमसागर होटल मे नवनिर्वाचित छात्र संघ सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा उनसे अपेक्षा की कि वे छात्र हितों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।सभी ने व्यापार मंडल की तहसील को पुनः मल्लामहल में स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन और जनहित की इस लड़ाई मे अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही और कल के बंद में अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया एवं कहा कि विरोध प्रदर्शन मे सम्मिलित होकर जनहित में वे अपना पूर्ण समर्थन देंगे।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,सभी व्यापार मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ता,छात्र संघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की,सचिव गौरव भंडारी,महिला छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला,उपाध्यक्ष पंकज फर्तियाल,कोषाध्यक्ष अमित फार्टियाल,उपसचिव करिश्मा तिवारी, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, गोपाल चम्याल,नरेंद्र विक्की,उज्वल, ललित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *