शीतलाखेत-ग्राम सभा सल्ला रौतेला शीतलाखेत के निवासी प्रमोद कुमार पाठक ग्राम सभा सल्ला रौतेला के सरपंच बन गये हैं।सभी सात वार्ड सदस्यों द्वारा लाटरी पद्धति पर सहमति दी गई जिसमें प्रमोद कुमार पाठक के नाम से लाटरी खुली।चुनाव राजस्व उप निरीक्षक कफलकोट व कानूनगो की देखरेख में सम्पन्न हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष शीतला खेत गणेश पाठक,पूर्व सरपंच गोविन्द सिंह मेहरा,ग्राम प्रधान सल्ला रौतेला श्रीमती सुशीला पाठक द्वारा भी उनके सरपंच मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी है।प्रमोद के सरपंच बनने से ग्रामवासियों में भी हर्ष का माहौल है।प्रमोद कुमार पाठक द्वारा सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया गया है और सभी वरिष्ठजनों से रायशुमारी के बाद कार्य करने की बात कही गयी है।उल्लेखनीय है कि प्रमोद कुमार पाठक शीतला खेत क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० भवानी शंकर पाठक के प्रपौत्र(नाती) है और उनके पिता मोहन चंद्र पाठक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिक है।