अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अल्मोड़ा नगर में विभिन्न स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व मिष्ठान वितरण कर उन्हें याद किया तथा इस वर्ष के अंतिम मन की बात कार्यक्रम के 96 एपिसोड में प्रतिभाग किया।अल्मोड़ा नगर में पार्टी कार्यालय व नगर के विभिन्न स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम बूथ संख्या 144 में नंदा देवी प्रांगण में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश की राजनीति व देश के विकास को एक नई दिशा व सोच प्रदान की।उनके नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर हुआ और उनके प्रयासों और विचारों को वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए संगठन की भावना को सर्वोपरि मानते हुए सुचिता व समर्पण की राजनीति करनी चाहिए।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष व निवर्तमान नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, दर्शन रावत,मनोज जोशी,अजय वर्मा, धर्मवीर आर्य,लीला बोरा,चंपा पांडे,इंदु जोशी,तारा जीना,बबीता आर्य,अर्जुन सिंह बिष्ट,कृष्ण बहादुर,गिरीश खोलिय,राजेश आर्य,रमेश मे,अजय वर्मा,सलमान अंसारी,मुकुल कुमार, पीयूष कुमार,तस्लीम अंसारी,आशीष गुरुरानी,दीक्षित जोशी,मनन साह, हिमाल शर्मा,नमन गुरुरानी,मोहम्मद मुदस्स,असलम खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री महबूब बंजार,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजा खान, दिशांत पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *