अल्मोड़ा-लमगड़ा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर विकासखण्ड लमगड़ा के विभिन्न मोटर मार्गों के पाला प्रभावित क्षेत्रों में चूना डलवाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि लमगड़ा के विभिन्न मोटर मार्गों में पाला गिरने से वाहन फिसल रहे हैं।जिस कारण लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है तथा अधिकतर वाहनों के आपस में भिड़ जाने से नुकसान हो रहा है जिससे जान माल का खतरा बना हुआ है।यहां तक कि दो पहिया वाहन पाले वाले क्षेत्र में बिना चलाए हाथों से पकड़कर ले जाने पड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटना से बचने के लिए अतिशीघ्र लोक निर्माण विभाग से पाला ग्रस्त क्षेत्रों में चूना डलावाया जाए एवं उक्त क्षेत्रों में सावधानी के बोर्ड भी लगाए जाएं।
