अल्मोड़ा-विगत दिनों सम्पन्न हुए यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी हैं तथा उनसे यह अपेक्षा व्यक्त की है कि जनपद के सभी युवाओं को साथ लेकर के वे कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।आज पूरे देश को होनहार युवाओं के साथ की आवश्यकता है। वर्तमान भाजपा सरकार में युवाओं के, बेरोज़गारों के,गरीबों के,लघु व्यवसायियों के हितों का लगातार हनन हो रहा है।उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में भर्ती घोटालों के माध्यम से युवाओं को ठगने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार,विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की,सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोशाद,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, रानीखेत जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सहित सभी विधानसभा अध्यक्षों एवं प्रदेश महासचिव मोहन देवली,प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *