अल्मोड़ा-आज रेड क्रास समिति अल्मोड़ा द्वारा एडम्स गर्ल्स इन्टर कालेज में छात्राओं को रेड क्रास के बारे में जानकारी दी गयी।इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा तथा आपदा अथवा दुर्घटना होने पर कैसे लोगों की मदद की जाए इसके बारे में बताया गया।इसके बाद विद्यालय में युवा रेड क्रास समिति का भी गठन किया गया।जिसमें किरन बिष्ट अध्यक्ष,अंजलि वाणी उपाध्यक्ष, हिमानी बिष्ट सचिव,हिमानी रौतेला उपसचिव चुने गये। कार्यक्रम में रेड क्रास अध्यक्ष मनोज सनवाल,प्रधानाचार्या सुनीति विल्सन,दीपा गुप्ता,डाक्टर जे सी दुर्गापाल,गिरीश मल्होत्रा,आशीष वर्मा,शंकर भट्ट,सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *