नैनीताल-विभाग द्वारा तीन मांगों अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में पहला विकल्प दिया जाय,अधिसंख्य पदों पर कार्यरत सदस्यों को कनिष्ठ सहायक के पद पर समायोजित की जाय,दिव्यांग कार्मिकों को राज्याधीन सेवा में पदोन्नति के लिए राज्य चिकित्सा परिषद में मूल्यांकन किया जाय को समय से निस्तारण नहीं करने के कारण एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा दिनांक 27 दिसम्बर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा और क्रमिक अनशन किया जायेगा।इस बात की जानकारी देते हुए सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि आज वर्चुअल बैठक में शामिल जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला नैनीताल के अध्यक्ष हरिशंकर नेगी,जनपद ऊधमसिह नगर के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,सचिव हरजीत सिंह,बागेश्वर सचिव इन्द्रेश कोरंगा, चंपावत सचिव प्रकाश तड़ागी,जनपद पिथौरागढ़ सचिव नवीन पाठक, मंडलीय उपाध्यक्ष बलवीर भाकुनी, मंडलीय पदाधिकारी संजय कुमार,मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती शामिल रहे।सभी पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है लगातार पांच महीने से अधिक समय से शिक्षा निदेशक अपर शिक्षा निदेशक व आयुक्त कुमाऊं मण्डल नैनीताल को अवगत कराया गया लेकिन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया जिससे कारण बाध्य होकर सदस्यों के हितों के दृष्टिगत यह निर्णय लिया जा रहा है।दिनांक 26 तक कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में दिनांक 27 को अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के प्रांगण में क्रमिक अनशन किया जायेगा।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने अवगत कराया कि शिक्षा निदेशक से भी उनके देहरादून कार्यालय में वार्ता की गई।दो बार अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल को भी अवगत कराया गया एक बार धरना प्रदर्शन भी किया गया किन्तु फिर भी विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी।इस राज्य में अधिकारियों की कार्यशैली कार्मिकों के खिलाफ हो गई है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
