पिथौरागढ़-1 सितम्बर 2022 से युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। जिसमें 12 सितम्बर को नामांकन व 15 सितम्बर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई।22 सितम्बर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक चले ऑनलाइन मतदान में पूरे प्रदेश भर से दो लाख से अधिक मतदान हुआ।मतों की स्क्रूटनी के पश्चात 17 दिसम्बर को परिणाम घोषित किया गया,जिसमे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के अस्कोट निवासी अंकिता पाल ने 2427 मत प्राप्त कर महिलाओं में सबसे ऊपर रही।अंकिता ने अपनी जीत के लिए प्रदेश भर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है और साथ ही आने वाले समय में संगठन से जो भी आदेश प्राप्त होंगे उसी अनुसार प्रदेश भर में कार्य करने की बात कही।अंकिता इससे पूर्व एनएसयूआई की निर्वाचित प्रदेश सचिव और प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी देहरादून की छात्र नेत्री रह चुकी हैं और साथ ही इससे पूर्व युवा कांग्रेस में मनोनीत महासचिव का पद अंकिता के पास था।अंकिता की जीत की खुशी में प्रदेश भर के नेताओ द्वारा अंकिता को बधाई दी गई है।साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,कांग्रेस नेता रणजीत रावत, चकराता विधायक प्रीतम सिंह,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर,धारचूला विधायक हरीश धामी,डीडीहाट के कांग्रेस नेता प्रदीप पाल,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश,ललित फर्स्वाण सहित अनेक नेताओं ने खुशी व्यक्त करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *