अल्मोड़ा-भाजपा ने उत्तराखण्ड में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने अल्मोड़ा मनियागर निवासी नरेन्द्र आगरी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। नरेन्द्र आगरी पूर्व में भाजपा के जिला मंत्री पद पर रह चुके हैं तथा वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।श्री आगरी ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं समीर आर्य का आभार व्यक्त किया है।श्री आगरी के मनोनयन पर सांसद अजय टम्टा, सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य,कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,सुभाष पांडे,महिपाल बिष्ट,विनीत बिष्ट सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *