अल्मोड़ा-एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने छात्रों को साथ लेकर उनकी समस्याओं पर कुलपति कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल को परिसर निदेशक सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन भेजा और कहा कि सुधार परीक्षा में एल०एल०बी०,एल०एल०एम०एवं अन्य पाठ्यक्रमो के छात्रों को भी मौका दिया जाये।कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल सुधार परीक्षा कराने जा रही हैं लेकिन इसमें अन्य पाठ्यक्रमो जैसे एल०एल०बी०,एल०एल०एम० व अन्य पाठ्यक्रमो को मौका नही दिया जाता आ रहा है।प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय की नियमावली दो कैसी हो सकती हैं? इसलिए अन्य पाठ्यक्रमो के छात्रों को भी इस बार होने वाले एवं भविष्य में होने वाली सुधार परीक्षाओं में मौका दिया जाये जिससे छात्र अन्य पाठ्यक्रमो व अन्य विश्वविद्यालयो में प्रवेश लेने से वंचित ना हो सके।
