अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी/कर्मचारी सम्मेलन में विगत माह नवम्बर 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 कर्मियों को उनके कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। कर्मचारीगणों में चौकी प्रभारी मासी राहुल राठी,चौकी प्रभारी बेस कृष्ण कुमार,चौकी प्रभारी भिकियासैण मदन मोहन जोशी,थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना,म0उ0नि0 मीना आर्या थाना दन्या,म0हे0का0 नीमा मेर महिला थाना,म0कानि0 माया देवी महिला थाना,कानि0 मनमोहन सिंह एसओजी,कानि0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी,कानि0 पवन थ्वाल एसओजी,कानि0 इन्द्र कुमार साईबर सैल,कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी थाना दन्या,कानि0 शमीम अहमद थाना भतरौजखान,कानि0 महेन्द्र कुमार थाना भतरौजखान,कानि0 सुरेश कोरंगा थाना भतरौजखान शामिल रहे।
