अल्मोड़ा-ग्राम काफलीखेत निवासी लोकेश बिष्ट का चयन सीडीएस में हुआ है।उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 15 वीं रैंक प्राप्त की है।लोकेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।मूल रूप से काफलीखेत जमराड़ी निवासी लोकेश बिष्ट पुत्र केशर सिंह बिष्ट का चयन सीडीएस में हुआ है।लोकेश बिष्ट के पिता धौलादेवी विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।उनकी माता गृहणी है। लोकेश ने बताया कि उनका परिवार आर्मी से जुड़ा हुआ है उनके दो ताऊ जी भी आर्मी से सेवानिवृत्त है,लोकेश ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से प्राप्त करने के बाद दिल्ली विश्व विद्यालय से बीएससी आनर्स गणित विषय से उत्तीर्ण किया है।उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को उन्हें आइएमए देहरादून में ज्वाइन करना है।लोकेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।लोकेश का परिवार वर्तमान में पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा में निवासरत है।लोकेश की इस उपलब्धि पर भैसियाछाना/नगर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *