अल्मोड़ा-आज रेडक्रॉस समिति द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा में छात्राओं को रेडक्रॉस के बारे में जानकारी दी गयी एवम् प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं को कार्यक्रम में सीआरपी,चोट लगने पर खून का निकलना बन्द करने के उपाय आदि बताये गये।इस अवसर पर रेड क्रास के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि लोगों की सहायता करना रेड क्रास का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम में जीजीआईसी में युवा रेड क्रास समिति का गठन भी किया गया।इस अवसर पर रेड क्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल,डा जे सी दुर्गापाल,आशीष वर्मा,गिरीश मल्होत्रा,विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा आदि उपस्थित रहे।
