अल्मोड़ा-भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी और लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )के नेतृत्व में विगत दिनों एक शिष्ट मंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिला था जिसमें रानीधारा रोड की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई थी।जिसमें शिष्टमंडल द्वारा बताया गया कि रानीधारा रोड का टेंडर प्रांतीय खंड द्वारा हो गया है किन्ही कारणों से ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।जब तक ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है तब तक उस रोड में जो काफी मिट्टी पड़ी हुई है और जगह जगह पर गड्ढे हैं उन मिट्टियों को हटाकर गड्ढों को भरने की मांग की गई।अधिशासी अधिकारी द्वारा वार्ता के दौरान शिष्टमंडल को यह कहा गया था कि रविवार के दिन उस रोड में जेसीबी द्वारा जो मिट्टी अनावश्यक रूप से रखी गई है उसको हटाने का कार्य किया जाएगा और जल्दी ही प्रांतीय खंड के अधिकारियों से भी वार्ता कर संबंधित ठेकेदार को शीघ्र अति शीघ्र रोड बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।आज नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी के साथ रानीधारा सड़क से अनावश्यक पड़ी मिट्टी हटाने का एवं गढ्ढों को भरने को कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें लक्ष्मेश्वर सभासद अमित साह मोनू,भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,बद्रेश्वर सभासद मनोज जोशी ने स्वयं कार्यस्थल पर उपस्थित होकर मजदूरों को निर्देशित करने का काम किया।इस अवसर पर नगरपालिका के अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डे एवं गैंग कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
