अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विभिन्न कालेजों के छात्र/छात्राओं तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किये जाने हेतु उन्हें सम्मानित किये जाने का क्रम लगातार जारी रखा गया है।इसी के तहत आज उनके द्वारा आर्य कन्या इन्टर कालेज अल्मोडा की छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2022की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा उन छात्राओं जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया को मेडल,प्रतीक चिन्ह तथा शिक्षिकाओं/कर्मचारियों को उनके शिक्षा के प्रति दिये गये योगदान हेतु अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।शिक्षिकायें/कर्मचारी तथा छात्रायें इस सम्मान से अति उत्साहित दिखाई दी उन्होंने इस सम्मान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।प्रधानाचार्या सुश्री पंकज लता साह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम केवल श्री कर्नाटक द्वारा ही आयोजित किये जा रहे हैं जो छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने उन्हें शिक्षा के लिए और प्रोत्साहित करने के लिये एक बड़ी उपलब्धि होगी।उन्होंने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें धन्यबाद दिया कि उन्होंने शिक्षिकाओं/छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिये यह सराहनीय कदम उठाकर सम्मानित किये जाने की एक अच्छी पहल की है।श्री कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षिकाओं ने अथक परिश्रम किया है उसी के परिणामस्वरूप छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किये है।छात्राओं ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कठोर मेहनत कर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गुरूओं तथा अपने माता पिता के गौरव को बढाया है।उन्हेांने कहा कि मेहनत,लगन और उचित मार्गदर्शन से सफलता अवश्य मिलती है विद्यार्थियों में लक्ष्य प्राप्ति के लिये स्वयं पर विश्वास होना भी जरूरी है।उन्होंने अपने संवाद में कहा कि पढाई के प्रति छात्राओं का मनोबल बढाने तथा आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाअेां में और अधिक श्रेष्ठ मुकान हासिल करने के उद्देश्य से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो छात्र हित में भविष्य में भी जारी रखा जायेगा।इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकायें,कर्मचारी तथा छात्राओं के अभिभावक सहित प्रबंधक हेम जोशी, उप प्रबंधक रोहित सैली,उमेश रैक्वाल, दीपक पोखरिया,सुंदर सिंह बिष्ट आयोजक मंडल के सदस्य उप प्रधानाचार्या दीप्ति शाह,श्रीमती मीना भट्ट,आशा मेहता,भावना कांडपाल सहित सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठजन आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रश्मि कांडपाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *