जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डे ने रविवार को जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा एवम् धौलादेवी मंडल में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी तथा उनके निदान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।इसके पश्चात् श्री पाण्डे ने क्षेत्र के विवाह समारोहों में शामिल होकर नव दम्पतियों को बधाईयां व शुभकामनायें दी।इसके अलावा श्री पाण्डे ने स्थानीय युवाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।अलग अलग जगह विवाह समारोहों में श्री पाण्डे के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,लमगड़ा ब्लाक के युवा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।