अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा विधानसभा में आम आदमी पार्टी यूथ विंग जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच कराने एवम उक्त प्रकरण में वीआईपी व्यक्ति का नाम उजागर करने की मांग को लेकर चौहानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया एवम् राज्य सरकार एवम् उत्तराखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों के लिए चूड़ियां भेजी गरी जो अंकिता हत्याकांड पर चुप्पी साधे हुए है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कहा कि जब तक इस मामले में सीबीआई जांच नहीं की जाती एवं वी आई पी व्यक्ति का नाम उजागर नहीं होता तब तक आम आदमी पार्टी यूथ विंग अल्मोड़ा लगातार प्रदर्शन करती रहेगीकार्यक्रम में मनीष मेहत,तनुज मेहता,किरण आर्य,सूरज आर्य,सुनील टम्टा,अन्नू भ्ट आदि लोग मौजूद रहे।
