अल्मोड़ा-आज छात्र नेता गौरव भंडारी ने सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर परिसर स्थित सिमकनी मैदान के साफ सफाई की मांग की।सम्बोधित ज्ञापन में श्री भंडारी ने कहा कि कॉलेज के खेल मैदान सिमकनी में शादियों के प्रीतिभोज आयोजित होने के कारण काफी गंदगी जमा हो गयी है।मैदान में अविलंब सफाई की आवश्यकता है।अत: परिसर स्तर से सिमकनी मैदान में अविलंब सफाई कराई जाए।श्री भंडारी ने कहा कि सिमकनी मैदान में प्रातः काल एवं सायं युवा दौड़,खेल,व्यायाम आदि क्रियाकलापों के लिए आते हैं।इसलिए मैदान का साफ सुथरा होना आवश्यक है।ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता गौरव भंडारी के साथ पंकज भट्ट,तनुज जोशी,मयंक बगडवाल,कमल पंत,योगेश रौतेला,चारु कोरंगा,तनुज नेगी आदि छात्र शामिल रहे।
