मुनस्यारी-जिला भ्रमण में निकले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर द्वारा आज मुनस्यारी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ली गयी जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आज पूरे प्रदेश के साथ साथ सीमान्त जिले के युवा बेरोजगारी के दलदल में फंसते जा रहे हैं लेकिन इस सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।साथ ही साथ कहा गया कि पूरे देश का अन्नदाता आज सड़कों पर उतरने को मजबूर है।अन्नदाता के सम्मान में यूथ कांग्रेस मैदान में उतरने को तैयार है जिसके लिए 21 दिसंबर को देहरादून में यूथ कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव कार्यक्रम तय हुआ है जिसमें क्षेत्र से भी युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।इस दौरान पचास से अधिक युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया गया।इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा कहा गया कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है जो देश और युवाओं को सही राह पर ला सकती है।पहले भी कांग्रेसी पार्टी ने देश को बनाया था और अब आने वाले समय में भी कांग्रेस पार्टी सरकार को आगे लाएगी।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह, जिला महासचिव धारचूला प्रभारी प्रकाश देवली,आनंद धामी,पारस सिंह, नवीन भंडारी,राजू पान्ती,मनोहर टोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चिराल, उमेश धामी,जगत बाथ्याल,विक्की सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
