अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सुश्री ओशिन जोशी सीओ आँपरेशन के पर्यवेक्षण में गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन/जागरूकता अभियान लगातार जारी है।दिनांक 05 दिसंबर 2022 को थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,धौलादेवी दन्या में आशा कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति की सुविधाओं का संकट के समय महिला सुरक्षा के लिए किस तरह से प्रयोग किया जाना है व एसओएस बटन के उपयोग से किस प्रकार तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कि जा सकती है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।आशा कार्यकर्ताओं को महिलाओं की सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को समझाया,उपस्थित महिलाओं से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करवा कर, गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराए गए।उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी अल्मोड़ा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति चलाई जा रही जागरूकता मुहिम को सराहा गया।
