अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।इस क्रम में दिनांक 05.12.2022 को विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा व सुश्री ओशिन जोशी सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी व SOG/ANTF टीम तथा थाना लमगड़ा एएनटीएफ टीम द्वारा वन विभाग बैरियर के आगे चैकिंग के दौरान जगदीश चंद्र आर्य के कब्जे से 22.250 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जगदीश चन्द्र आर्य उम्र-35 वर्ष पुत्र किशन राम निवासी बैगनिया थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा है।बरामदगी में 22.250 किग्रा गांजा बरामद हुआ है जिसकीकुल कीमत 3,33,750 रुपये है।पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी,कानि० गिरीश प्रसाद थाना लमगड़ा,कानि० बिशन सिंह थाना लमगड़ा,कानि०राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ,कानि० यामीन एसओजी/एएनटीएफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *