अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल व सभी सामाजिक संगठन आगामी मंगलवार को तहसील को स्थानीय मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे।इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैये से सभी को बहुत ठेस लगी है।जनहित और जनता को हो रही परेशानी को भी अनदेखा किया जा रहा है।200 साल पुरानी तहसील भी यहां का इतिहास है।प्राचीन बाजार,प्राचीन तहसील कचहरी इन सभी से अल्मोड़े का इतिहास जुड़ा है। ना कि नवीन कलेक्ट्रेट से।जनता की आवाज को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया था कि शांतिपूर्वक जनहित में सरकार निर्णय लेगी।पर लगता है सब आश्वाशन झूटे थे।सिर्फ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाना ही प्रशासन का उद्देश्य था।नगर व्यापार मंडल जनहित के इस मुद्दे में पीछे नहीं हटेगा और आगे भी यह मांग रहेगी।जिसके तहत मशाल जुलूस निकाला जाएगा।उन्होंने सभी से अपील की है कि जनहित के इस मुद्दे को समर्थन देने सभी मंगलवार को सायंकाल 5.30 बजे नंदा देवी प्रागंण मे पहुंचेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *